
बिहार शरीफ: पन्हेसा यूथ ब्लड ग्रुप (PYBG- Panhessa Youth Blood Group) की टीम की तत्परता से छज्जू मोहल्ला निवासी 2 साल की मनूर खातून को ज़रूरी ख़ून मिल गया।
जैसे ही PYBG के सह-संस्थापक मोजम्मिल अरशद को पता चला कि बच्ची को अर्जेंट ब्लड चाहिए, उन्होंने तुरंत डोनर की तलाश शुरू कर दी।
महलपर, बिहार शरीफ के निवासी मो. फ़िरोज़ ने आगे आकर रक्तदान किया और एक नन्ही जान बचाने में मदद की। मो. फ़िरोज़ का धन्यवाद!