बिहार शरीफ, नालंदा: मानवता की सेवा में समर्पित पन्हेसा यूथ ब्लड ग्रुप ने एक बार फिर सराहनीय कार्य किया है। बिहार शरीफ मोहल्ला के महलपर की रहने वाली अरमाना खातून को तत्काल बी नेगेटिव ब्लड की आवश्यकता थी। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए, ग्रुप के सदस्य मो अरबाज़ और मो राजिक हुदा ने तत्परता दिखाते हुए रक्तदान किया।
एक अनूठी पहल करते हुए, मो अरबाज़ और मो राजिक हुदा ने अपने बी पॉजिटिव रक्त का दान कर नालंदा ब्लड बैंक से एक्सचेंज में बी नेगेटिव ब्लड प्राप्त किया और अरमाना खातून के बी नेगेटिव ब्लड की आवश्यकता को पूरा किया।
इस नेक कार्य से न केवल एक जान बचाई गई, बल्कि रक्त की कमी से जूझ रहे मरीज़ों के लिए एक सकारात्मक संदेश भी दिया गया।
इस श्रेष्ठ कार्य में हमारे पन्हेसा यूथ ब्लड ग्रुप के इन सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया: मो. तंज़ीम, मो. हसनैन, शारुख हसन, अरबाज़ खान, मो. शकलैन, मो. मोज़ामिल, शाज़ शेख, सैयद युसूफ होदा, सैयद सादिक, सैयद साद, सैयद माजिद हसन, सैयद सरफराज़ दुमरानवी, सैयद राजिक होदा, सैयद अब्दुल अज़ीज़, सैयद खालिद हसन, सैयद इफ्तिखार अहमद, सैयद जज़्बी, सैयद अहद, सैयद बिलाल, मो. फैज़ान परवेज़, मो. हसन रज़ा.
यह घटना दर्शाती है कि समाज में युवाओं की सक्रियता और समर्पण से बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। पन्हेसा यूथ ब्लड ग्रुप की यह पहल दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।